फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से जेएंडके ले जाकर 35-40 हजार में करवातीं थीं लिंग र्निधारण टेस्ट, 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंग निर्धारण टेस्ट कराने में दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट में काम कर रहा था गैंग, जेएंडके तक जुड़े तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हेल्थ डिपार्टमेंट चंडीगढ़ और पंजाब की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार लिंग निर्धारण का टेस्ट करवाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पठानकोट, बटाला और गुरदासपुर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों में सक्रिय गैंग के दलालों के तार अमृतसर से जेएंडके तक जुड़े हैं। टीम ने 2 दलाल महिलाओं को 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग के अन्य दलाल अमृतसर और कठुआ में थे जिसके चलते स्थानीय पुलिस को सूचना भेज दी गई।
चंडीगढ़ से आए टीम के डायरेक्टर रमेश दत्त ने बताया कि कई दिनों पहले उन्हें सूचना मिली थी कि पठानकोट के अंगूरां वाला बाग निवासी दर्शना देवी और कादियां निवासी नीलम कुमारी अपने आसपास के एरिया में गर्भ जांच करवाती हैं। इसके बाद 2 महिला मरीजों को बुलाया गया और भ्रूण जांच को दलालों के पास भेजा, दलालों ने 45 हजार रुपये में सौदा पक्का किया और 25 हजार एडवांस लेकर कठुआ चल दिए। सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ और टीम ने सिविल सर्जन नैना सलाथिया, डॉ. राकेश सरपाल और डॉ. जतिन को साथ लेकर मलिकपुर में रेड कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमेश दत्त ने बताया कि उक्त गैंग पंजाब की सैकड़ों महिलाओं का लिंग निर्धारण टेस्ट कर चुका है और कई का गर्भपात भी करवाया गया है। गैंग लड़का होने पर 35-40 हजार में सौदा करते थे और गर्भ में बच्ची होने की पुष्टि होते ही परिवार से 25 हजार लेकर गर्भपात भी करते थे। दत्त ने बताया कि गैंग में अमृतसर मैंटल हास्पिटल की स्टाफ नर्स मनजीत कौर, कठुआ के नेशनल स्कैनिंग सेंटर का कारिंदा प्रताप मास्टर माइंड थे। वहीं स्कैनिंग सेंटर के मालिक की भूमिका भी संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सख्ती होने के कारण उक्त लोग जेएंडके में जाकर स्कैनिंग करवाते थे। रोमेश ने बताया कि कठुआ में कई और स्कैनिंग सेंटर भी हैं जो चोरी छुपे लिंग निर्धारण टेस्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि 3 महीने में 15 गैंगों का पर्दाफाश किया गया, जिनमें 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें