फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 9

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जैतो (फरीदकोट)। बाजाखाना रोड पर चहिल पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 98 हजार 680 की नकदी छीन ली। मामले में जैतो पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है। पुलिस को दिए बयान में भरतपुर (राजस्थान) निवासी रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है जोकि गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कर्ज मुहैया करवाती है। एक दिन पहले बुधवार शाम वह अपने एक दोस्त जगविंदर सिंह के साथ बाइक से गांवों से कर्ज की किश्तों एकत्रित करके बाजाखाना की ओर से जैतो ब्रांच में वापस आ रहा था। जैसे ही वह चहिल पैट्रोल पंप के पास पहुंचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनसे नकदी वाला बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में किश्तों के रूप में एकत्र 98 हजार 680 की नकदी थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि बयान के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें