बाइक सवार 5 पेटी अवैध शराब संग काबू
जालंधर। थाना भोगपुर की पुलिस ने पांच पेटी अवैध शराब सहित बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी तलवंडी झंदौर, करतारपुर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार जोशी ने बताया एएसआई सलिंद सिंह ने पुलिस टीम सहित नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक होने पर आरोपी बाइक सवार को रोका गया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे की तलाशी लेने पर 5 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। आरोपी लखविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।