तीन कैदियों से मिले तीन मोबाइल, नामजद
कपूरथला। माडर्न जेल कपूरथला में फिर तीन कैदियों से तीन मोबाइल, बैटरी, सिम और मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है। सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे जेल गारद ने बैरक नंबर7/8 में सर्च आपरेशन चलाया। कैदी गुरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव आईयां खुसरोपुर ख़ान कपूरथला, बंदी दविंदर सिंह उर्फ देव निवासी जिला गंगानगर राजस्थान और बंदी कार्तिक निवासी जालंधर कैंट तीन मोबाइल, सिम, बैटरी और मेमोरी कार्ड बरामद हुआ। इस पर उन्होंने थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी। थाना कोतवाली की पुलिस ने तीनों कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले दो कैदियों से जेल स्टाफ ने तीन मोबाइल बरामद किए थे। एआईजी व एसपी जेल सुरिंदरपाल खन्ना ने कहा कि माडर्न जेल में मोबाइल नेटवर्क क्लीनिंग अभियान चल रहा है। यह बरामदगी उसी का हिस्सा है।