फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर हरभजन का सुराग लगाने को उसके पूरे परिवार से जेल में की जा रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर हरभजन के छोटे भाई जीता को प्रोडक्शन फिरोजपुर लाई पुलिस
विज्ञापन

हरभजन का सुराग लगाने को उसके पूरे परिवार से जेल में चल रही पूछताछ
जीता से पुलिस को हरभजन की कई अहम जानकारियां मिलीं
हरभजन के कई बड़े गैंगस्टरों से संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक सप्ताह पूर्व घल्लखुर्द इलाके से पुलिस कस्टडी से भागे कुख्यात तस्कर हरभजन सिंह का सुराग लगाने के लिए फिरोजपुर पुलिस नाभा जेल में बंद उसके छोटे भाई जोगिंदर सिंह उर्फ जीता उर्फ शम्मी को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ वास्ते लेकर आई है। इसके अलावा हरभजन के पूरे परिवार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जीता से कई अहम क्लू मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी अगली कार्रवाई बढ़ाई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर हरभजन का पूरा परिवार विभिन्न जेलों में बंद है, जबकि हरभजन और उसका छोटा भाई जोगिंदर नाभा जेल में बंद थे। हरभजन के भागने के बाद से पुलिस विभिन्न जेलों में बंद हरभजन के परिवार के सदस्य जिनमें पिता लाल सिंह, मां कौशल्या, भाई सोनू व बहन से पूछताछ की जा रही है। फिरोजपुर पुलिस पूछताछ के लिए जीता को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर फिरोजपुर लेकर आई है, जानकारों का कहना है कि जीता से हरभजन के भागने की योजना संबंधी कई जानकारियां हाथ लगी है।
विज्ञापन

पुलिस को भय है हरभजन पाक से हथियार मंगवाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे, क्योंकि हरभजन के संबंध बड़े गैंगस्टरों व पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। ऐसे में जब से हरभजन भागा है तब से सुरक्षा एजेंसियां परेशान हैं, नाभा जेल में रहते हुए हरभजन व उसके भाई जोगिंदर सिंह के किस-किस से कैसे संबंध बने हैं, इसकी भी तफ्तीश की जा रही है। हरभजन के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाना मामूली बात है। हरभजन व जीता के संबंध बड़े गैंगस्टरों के साथ भी हैं, इसलिए पुलिस विभिन्न पहलू से घटना की जांच के साथ ही हरभजन का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उधर, एसपी (डी) बलजीत सिंह ने बताया तस्कर हरभजन संबंधी पूछताछ के लिए उसके छोटे भाई जीता को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी, उसके बाद उसे नाभा जेल भेज दिया है। जीता से हरभजन संबंधी कई अहम जानकारियां मिली हैं, उसकी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें