पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
कोटकपूरा (फरीदकोट)। गांव लालेआना के रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति से फाजिल्का रिवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव मत्ता निवासी हरमेल सिंह के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने बताया कि हरमेल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और परिवार के लोग इलाज करवा रहे थे। रविवार को दोपहर करीब दो बजे हरमेल सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना जीआरपी फरीदकोट के एएसआई जसपाल शर्मा, हवलदार रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। एएसआई जसपाल शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।