फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी ने अवैध लगने वाली रेहड़ियों पर कार्रवाई, सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रेहड़ियोें पर कार्रवाई
विज्ञापन

जालंधर। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते प्रशासनिक कार्यालय के बाहर सड़क पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटवाया। टीम सदस्यों के अनुसार रेहड़ी वाले रोड पर खड़े होकर अपना सामान बेचते हैं। इससे रास्ता तंग हो जाता है और लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस संबंधी प्रशासनिक कार्यालय में काफी शिकायतें आ रही थी। इसके चलते बुधवार को कार्रवाई की गई और रेहड़ी वालों का सामान जब्त किया गया। निगम मुलाजिमों ने रेहड़ी वालों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उन्हें रोड पर अवैध रेहड़ियां लगाई तो उनकी रेहड़ियां और सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलवाने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें