कमरे का ताला तोड़ 2.30 लाख चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बेदी पेट्रोल पंप के पीछे घर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 2.30 लाख रुपये चुरा लिए। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश प्रदेश निवासी चरण सिंह ने बताया कि वह गांधी चौक में फड़ी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। उसका भतीजा आकाश, बाबू राम भी उसके साथ पटेल नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह सुबह 9 बजे काम के लिए घर से निकले। वापस दो बजे आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। बैग में रखे 2.30 लाख रुपये चोरी हो चुके थे। एएसआई लेखराज ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।