सड़क हादसे में युवक की मौत, 5 घायल
गांव भदरू के बस स्टैंड के नजदीक ऑटो और ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव भदरू के बस स्टैंड के नजदीक ऑटो रिक्शा और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच जख्मी हो गए। एक की नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को दिए गए बयाना महिंदर निवासी भारत नगर फिरोजपुर शहर ने बताया वह अपने साथियों के साथ शादी समारोह से ऑटो पर सवार होकर फिरोजपुर लौट रहे थे। गांव भदरू के बस स्टैंड के नजदीक ईंटों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे काला उर्फ मंगा (30) निवासी भारत नगर की मौत हो गई। वहीं अजय, काका, महिंदर सिंह, विजय व कुलवंत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुलवंत ऑटो चला रहा था। सभी जख्मियों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। अजय की नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे फरीदकोट के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। एएसआई रमेश मसीह ने बताया ट्रैक्टर-ट्राली के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।