फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट कर लूटे 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुक्तसर। जिले के गांव डोहक के पास पेट्रोल पंप पर चार कार सवार युवकों ने पिस्तौल दिखा 45 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान उन्होंने पेट्रोप पंप पर मौजूद दोनों कर्मियों की पिटाई भी की। इसमें एक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गांव डोहक के पास सतकरतार फिलिंग स्टेशन नाम के पेट्रोल पंप पर सोमवार को दो कर्मचारी संतोख सिंह व सोनू मौजूद थे। शावरलिट कंपनी की बीट गाड़ी पर दोपहर करीब दो बजे चार युवक आए। दो युवक गाड़ी में बैठे रहे जबकि दो नीचे उतर आए। इनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी और दूसरे के हाथ में बेसबाल बैट पकड़ा हुआ था। युवक ने पिस्तौल दिखाकर पूरे दिन की कमाई 45 हजार रुपये ले लिए। दूसरे युवक ने पंप पर मौजूद दूसरे युवक सोनू की पिटाई कर डाली। उसने संतोख को भी पीटा। इसके बाद वह कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घायल सोनू को तुरंत फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बरीवाला प्रभारी गुरविंदर सिंह, एसपी (डी) रणबीर सिंह व डीएसपी तलविदंर सिंह भी मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुरेज खंगालनी शुरू कर दी। पंप मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ ही समय पहले यह पंप खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें