मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तेज हथियार से हमला
-दोनों घायल सिविल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। थाना कोतवाली में पड़ते गांव नवा पिंड भट्ठे में मंगलवार सुबह 9 बजे पानी में आ रही मिट्टी को लेकर हुए झगड़े में चार-पांच अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। घायल भाई व पिता को बड़े बेटे ने कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डा. सतपाल के अनुसार दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। उपचाराधीन गुरमीत सिह पुत्र बूटा सिंह निवासी नवां पिड भट्ठे ने बताया कि घर के बाहर लगे सरकारी नल में खराबी आने के कारण कुछ दिन पहले बंद कर दिया था। मंगलवार को जब उसे ठीक करवा दिया तो घर के पास रहने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने पानी में मिट्टी आने को कहा और गाली-गलौच करने लगे जब उन्हें गाली-गलौच करने से रोका तो उन्होंने उस पर व उसके बेटे सुखविंदर सिह पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर ड्यूटी डाक्टर सतपाल ने एमएलआर काट कर थाना कोतवाली को भेज दिया। समाचार लिखे जाने पर दोनों घायलों के बयान लेने के लिए कोई भी पुलिस कर्मचारी नही पहुंचा।