थाना सिटी में पति के खिलाफ केस दर्ज
कपूरथला। पति पर अप्राकृतिक शारीरिक शोषण का एक पत्नी ने केस दर्ज कराया है। मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च 2018 को उसके पति ने मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। उसने जबरन उसके अप्राकृतिक शारीरिक शोषण भी किया। अगले दिन उसने शिकायत थाना सिटी की पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रणजीत कौर ने जांच के बाद आरोप सही पाए। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।