सड़क हादसे में जेई की मौत
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। शहर से सटे गांव फतेहगढ़ गहरी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक पर सवार बिजली विभाग के जेई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जेई बलवीर सिंह गुरुहरसहाए से अपने गांव फतेहगढ़ गहरी में वापस जा रहा था। जब वह गांव से कुछ दूरी पर था तो उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बलवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बलवीर के बेटे सुखविंदर सिंह की शिकायत पर थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।