गुरदासपुर के हरीश का नहीं मिला सुराग
दसूहा (होशियारपुर)। 24 मार्च को दसूहा से लापता हुए हरीश (18) साल का कोई सुराग नहीं लगा है। मानसिक तौर से कमजोर इस बच्चे के परिजन उसे खोजने का काफी प्रयास कर रहे हैं, मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। हरीश के पिता बलदेव राज ने बताया कि 24 मार्च को उनका बेटी शिव मंदिर दसूहा से लापता हुआ था और उस दिन से वे उसे खोज रहे हैं।
फोटो-1-लापता हरीश