नौकरी के नाम पर ठगे एक लाख, केस दर्ज
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने चपरासी की नौकरी दिलवाने के नाम पर 1 लाख ठगने के आरोप में सरना निवासी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव अकालगढ़ निवासी पवन कुमार ने थाना 2 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नाभादास कॉलोनी सरना निवासी सतपाल के साथ उनकी वाकफियत थी, सतपाल का उनके घर आना-जाना था। जून 2017 में सतपाल ने उनसे कहा कि उसकी शिक्षा विभाग में काफी पहचान है और वह उसे किसी स्कूल में चपरासी लगवा देगा, हमने हामी भर दी। सतपाल ने कहा कि नौकरी चाहिए तो 3 लाख रुपए लगेंगे। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह विभिन्न किस्तों में उसे1 लाख रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी ने उसे न तो नौकरी दिलवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। जिसके बाद उसने नवंबर 2018 में सतपाल के खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच करने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है।