फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पांचवी बार मूर्तियों के गहने और गोलक से कैश चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से गहने और कैश चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिले के मोहल्ला अंबेडकर नगर में सोमवार रात अचलेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया। मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को दी है। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बिट्टा ने बताया कि चोरों ने पांचवीं बार मंदिर को निशाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर में बैठ कर नशा भी किया। इसके बाद गल्ला तोड़कर नकदी और बाद में अलमारी तोड़कर उसमें से अन्य सामान चुराया। बाद में उनकी ओर से राधा-कृष्ण की मूर्तियों पर चढ़ाए गए चांदी के गहने उड़ा लिए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो:-5-मंदिर में अलमारी तोड़ उसकी भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें