फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल चाचा की मौत, भतीजे पर कत्ल का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल चाचा की मौत, भतीजे पर कत्ल का केस
विज्ञापन

जालंधर। डिवीजन नंबर दो के इलाके गोपाल नगर में घायल चाचा की मौत हो गयी है। पुलिस ने भतीजे पर कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। घटना शहर के गोपाल नगर की है। मृतक की पहचान यशपाल पुत्र बिहारी लाल निवासी गोपाल नगर जालंधर के रूप में हुई है। हत्यारोपी मृतक का भतीजा सोनू पुत्र सतपाल है। करीब एक महीना पहले एक झगड़े के दौरान सोनू ने चाचा यशपाल पर हमला किया था. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल चाचा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास मामला सोनू के विरुद्ध दर्ज किया था। वीरवार को मौत के बाद केस हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। आरोपी सोनू हमले के बाद से फरार है और अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने सोनू की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें