फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा दे पांच लाख ठगे, मामला दर्ज
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मेजर सिंह पुत्र हरी सिंह वासी बेदी ग्रीन ऐवेन्यू मल्लांवाला रोड फेस-दो फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी मुलाकात आरोपी पवन कुमार वासी गोलबाग चक्की वाली गली के साथ हुई। पवन ने उनके बेटे बिक्रमजीत सिंह को विदेश भेजने की बात कही। इसके लिए पवन ने मेजर सिंह से पांच लाख रुपये वसूले। काफी दिन बीतने के बाद पवन ने उनका बेटा विदेश नहीं भेजा तो मेजर ने अपनी धनराशि वापस मांगी। पवन ने धनराशि देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर मेजर ने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई सुखचैन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें