फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग की घपलेबाजी उजागर करने वाले मुलाजिम को पुलिस स्टेडियम से ले गई उठाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत वापस लेने का आरोपी बना रहे दबाव: माहला
विज्ञापन

खेल विभाग में घपलेबाजी उजागर करने वाले मुलाजिम को पुलिस स्टेडियम से ले गई उठाकर
माहला की गिरफ्तारी की खबर, गणमान्य लोगों ने थाना पहुंच माहला को छुड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
खेल विभाग में हो रही घपलेबाजी को उजागर करने वाले मुलाजिम नछत्तर सिंह माहला (ग्राउंड सुपरवाइजर) को पुलिस वीरवार शहीद भगत सिंह स्टेडियम में काम करते वक्त उठाकर ले गई। माहला की गिरफ्तारी की खबर सुन खेल विभाग के मुलाजिमों में हड़कंप मच गया। गणमान्य लोग माहला को थाने से छुड़ाकर लाए। माहला ने आरोप लगाया कि खेल विभाग के आरोपी अधिकारी पुलिस का रौब पैदा कर राजीनामा और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, इससे वह डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

माहला ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार रात नौ बजे भी उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। माहला ने बताया कि उसने स्टेडियम से लोहे के बोर्ड व हॉकी एस्ट्रोटर्फ गायब होने के संबंध में पुलिस के डीआईजी व डीजीपी को भी शिकायत की हैं। खेल विभाग चंडीगढ़ ने इस मामले की जांच के लिए संगरूर व बरनाला के दो डीएसओ रैंक के अधिकारियों को जांच के लिए फिरोजपुर भेजा था, लेकिन वह भी फिरोजपुर खेल विभाग के अधिकारियों की भाषा बोल रहे थे। इसीलिए माहला ने घपलेबाजी की जांच सेवानिवृत्त जज व आईएएस रैंक के अधिकारी से कराने की मांग की है। माहला ने बताया कि वीरवार को वह स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे थे कि एक एएसआई और चार पुलिस मुलाजिम उसे जबरदस्ती थाना सदर ले गए और वहां काफी देर तक बैठा कर रखा। ये सब आरोपी अधिकारियों की शह पर हो रहा है। माहला ने कहा कि उसे आरोपियों से जान का खतरा है। माहला की गैर कानूनी तौर पर की गई गिरफ्तारी की खबर जैसे ही खेल विभाग व क्षेत्र में फैली तभी गणमान्य लोग थाना सदर पहुंचे और माहला को छुड़वाकर लाए। माहला ने कहा कि वह इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे उसे अपने विभाग से भी इंसाफ नहीं मिलने वाला है। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स विभाग के अधिकारी भी फिरोजपुर खेल विभाग में घपलेबाजी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सही जांच-पड़ताल नहीं कर रहे हैं। माहला ने बताया कि खेल विभाग फिरोजपुर का एक अधिकारी हमेशा क्षेत्र के एक कांग्रेसी नेता की कोठी में बैठा रहता है और उसी का अधिकारी को समर्थन है। इसीलिए पुलिस उसे धमका कर शिकायतें वापस लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें