फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के सामान समेत चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

केस दर्ज, ढाई लाख का चोरी का सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)।
थाना सिटी पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब ढाई लाख का चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान हरीनौ निवासी सुखविंदर शर्मा उर्फ गौछा, मोनू कुमार, जैतो रोड निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी, देवीवाला रोड निवासी अमरजीत सिंह उर्फ भूरा और नाइयों वाली बस्ती निवासी गुरतेज सिंह उर्फ अर्श के तौर पर हुई है।
डीएसपी कोटकपूरा मनविंदरबीर सिंह ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि मंगलवार को थाना सिटी के हवलदार गुरजीत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुखविंदर शर्मा उर्फ गौछा, मोनू कुमार, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह और गुरतेज सिंह ने गिरोह बनाया हुआ है। वह चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आदी हैं। आज भी आरोपी शहर में किसी घटना को अंजाम देने की ताक में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने अलर्ट जारी करते नाकाबंदी की और तिकौनी चौक के पास से उक्त पांचों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 3 बाइक, 1 कार, एक कंप्यूटर सेट, 5 मोबाइल फोन, 2 सिलेंडर, एक जूसर मिक्सर, एक बैटरी बरामद की है। यह सामान उन्होंने विभिन्न स्थानों से चोरी किया है। डीएसपी के अनुसार बरामद सामान कीमत ढाई लाख रुपये के आसपास है। पुलिस ने इन सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें