फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में चरस सहित तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पठानकोट। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 20 ग्राम चरस सहित छोटा दौलतपुर निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है। सेल के एएसआई किशोरी लाल ने बताया कि टीम सदस्य तूड़ी वाले चौक से बफार्नी मंदिर को जा रहे थे। पंजाब होम गार्ड के जवान विक्रमजीत सिंह ने सूचना दी कि छोटा दौलतपुर निवासी रमेश सैन उर्फ छिक्कू चरस बेचता है और इस समय वह चरस बेचने के मकसद से ढाकी चौक की ओर आ रहा है। टीम ने ढाकी चौक पेट्रोल पंप के पास आरोपी को दबोचकर तलाशी ली। इस पर उससे 20 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें