फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता होटलियर मथुरा के गोवर्धन आश्रम से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


लापता होटलियर मथुरा के गोवर्धन आश्रम से मिले
थाना सिटी के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस लेकर आ रही कपूरथला
देर शाम सात बजे कपूरथला पहुंचने की उम्मीद
डीएसपी बोले-होटल शिवेन का मालिक डा. अशोक पसरीचा डिप्रेस्ड हैं
20 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने सही सलामत बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। लगभग 20 दिन पहले अचानक रात को नौ बजे घर जाते समय लापता हुए होटल शिवेन के मालिक डा. अशोक पसरीचा को जिला पुलिस ने तकनीक और ह्यूमन सोर्स के समावेश से सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस को डा. पसरीचा को मथुरा स्थित गोवर्धन आश्रम से मिले हैं। जिन्हें सिटी पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मथुरा से कपूरथला ला रहे हैं। उम्मीद है कि वीरवार की रात तक डा. पसरीचा कपूरथला पहुंचे जाएंगे। बता दें कि होटल शिवेन के मालिक 60 वर्षीय डा. पसरीचा सात दिसंबर को रात को नौ बजे अपने होटल से वैगनार कार में सवार होकर कपूरथला के शेखूपुर स्थित आवास के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे और देर रात तक पारिवारिक सदस्य उन्हें तलाशने में जुटे रहे। देर रात थाना सिटी की पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल का दौर शुरू किया तो उनके लॉकर से पुलिस को एक नोट मिला, जिसमें कपूरथला के चार सफेदपॉश व उद्योगपतियों के अलावा जालंधर के कुछ लोगों की ओर से दबाव बनाने का जिक्र था। इसमें लेन-देन को लेकर परेशान करने की बातें भी लिखी थी। जिसकी वजह से डा. पसरीचा के डिप्रेशन के चलते कहीं लापता हो गए। हालांकि पुलिस ने इस नोट में दर्ज लोगों को पूछताछ के लिए न बुलाकर पहले डा. पसरीचा को सही सलामत बरामद करने में की तरफ कदम बढ़ाए और करीब 10-12 दिन पहले उनकी वैगनार कार पुलिस ने सरहिंद नहर के समीप से बरामद की। जिसमें पुलिस को दो खाली जहर की शीशियां भी बरामद हुईं। बुधवार की देर शाम सिटी पुलिस को उनके मथुरा में होने की लीड मिली। जिसके आधार पर पुलिस टीम पारिवारिक सदस्य को साथ लेकर उन्हें मथुरा से लेने के लिए निकली और सुबह के करीब उन्हें मथुरा के गोवर्धन आश्रम से बरामद कर लिया। डा. पसरीचा के रिश्तेदार साजन गरोवर ने बताया कि वह पहले भी गोवर्धन आश्रम जाते रहते थे। उनके वहां होने की उम्मीद थी। जिसके बारे में पुलिस को भी बता दिया था। डीएसपी सब-डिवीजन सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि डा. पसरीचा की जिंदगी सबसे अहम थी। अब पुलिस ने उन्हें सही सलामत बरामद कर लिया। कपूरथला पहुंचने के बाद ही उनसे लापता होने संबंधी बात करेंगे। वैसे वह अभी कुछ डिप्रेस्ड हैँ।इसलिए पुलिस तफ्तीश में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि वह डा. पसरीचा को लेकर आ रहे हैँ। अभी उनसे कोई बात नहीं की है। बाकी कपूरथला पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें