फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब की धनराशि में हेराफेरी
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। ज्ञानी गुरबख्श सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट में आठ लाख 43 हजार 491 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में ट्रस्ट के सचिव के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार मामला दर्ज किया है। उक्त धनराशि गुरुद्वारा साहिब की थी। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर कुमार ने बताया कि ज्ञानी गुरबख्श सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह मदान पुत्र जंगीर सिंह मदान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कश्मीर सिंह चावला पुत्र लाल सिंह वासी दशमेश भक्ति आश्रम गुरुद्वारा ज्ञानी गुरबख्श सिंह बेकसाइड डा. टक्कर अस्पताल जलालाबाद उनकी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव हैं। चावला कई सालों से गुरुद्वारा साहिब का सारा हिसाब-किताब देख रहे थे। गुरुद्वारा साहिब की चढ़ावा धनराशि चावला के पास ही रहती थी। जब ट्रस्ट द्वारा चावला से हिसाब-किताब मांगा गया तो देने से आनाकानी करने लगे। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि गुरुद्वारा साहिब का सारा फंड जो गल्ले में इकट्ठा होता था, वह करीब 843491 रुपये था, राशि चावला के पास थी, जो खुर्दबुर्द कर दी। गुरुद्वारा साहिब के नाम का बैंक में खाता था, खाते में साल 2011 से अब तक पैसा जमा नहीं कराया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने चावला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें