महिला से नशीला पदार्थ बरामद, केस दर्ज
कपूरथला। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू कर लिया। काबू की गई महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चौकी मोठांवाल इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी एचसी बलवंत सिंह, महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर, एचसी जगतार सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव मोठांवाल से लाटियांवाल को जाते समय टी-प्वाइंट कच्चा रास्ता गांव सेंचा के नजदीक पैदल आ रही महिला पुलिस पार्टी को देख कर पीछे मुड़ने लगी, जिसे महिला कांस्टेबल ने पीछा कर काबू कर लिया। जब महिला कांस्टेबल ने उसकी तलाशी ली तो उससे 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सिमरन कौर उर्फ राज पत्नी शिंदर सिंह निवासी गांव लाटियांवाल बताया।