श्रमिक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
जालंधर। मकसूदां मंडी में आढ़ती की दुकान पर काम करने वाले श्रमिक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मकसूदां मंडी के आढ़ती हनीश अरोड़ा की दुकान नंबर 74 पर काम करने वाले मदनलाल (54) निवासी नवांशहर का शव झूलता पाया गया। बताया गया कि मदनलाल सुबह 4 बजे से काम कर रहा था और 7 बजे वह अपने कमरे में चला गया। जब साथी कर्मचारी उसके कमरे में गए तो मदनलाल का शव लटक रहा था। आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका। एसएचओ नवदीप सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।