महिला को पीटकर घर में की लूट
जालंधर। बाग कर्मबक्श में रविवार कोे एक घर में घुसे लुटेरे बुजुर्ग महिला को पीटकर सामान ले गए। आरोपी सफाई करने के बहाने घर में दाखिल हुए थे। सूचना मिलते की डीसीपी राजिंदर सिंह और एसीपी दीपिका सिंह मौके पर पहुंचे। नरेश कुमारी ने कहा कि रविवार सुबह के समय एक व्यक्ति उनके घर में साफ सफाई करवाने की बात कहकर दाखिला हुआ। उसे मना किया तो वह धक्कामुक्की करने लगा। थोड़ी देर पर दो और युवक आ गए। उन्होंने महिला को बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया। उन्होंने कहा कि जब कुछ समय बाद होश आया, तो देखा घर की अलमारियां खुली थीं, गहने और नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।