फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी नंदोई के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदोई ने दुष्कर्म किया, केस दर्ज
विज्ञापन

फिरोजपुर। घर पर साले की पत्नी को अकेला देख नंदोई ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाया। थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस को दिए बयान में 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया उसका पतिजमींदार के पास काम करता है। गेहूं की कटाई के कारण उसका पति रात को देरी से घर पहुंचता है। घटना वाली रात 11 बजे घर पर अकेली सो रही थी तभी उसकी ननद का पति बादल सिंह आ गया। बादल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी दुराचार होने की पुष्टि हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें