नौकरी में धांधली के आरोपों की जांच करने पहुंचे एसडीएम
संघर्ष कमेटी की चेतावनी निष्पक्ष जांच न हुई तो उग्र होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बैराज बांध औसती संघर्ष कमेटी की और से बैराज बांध पर दिए गए रोजगार में धांधली के लिए गठित कमेटी के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए कमेटी ने पिछले दिनों डीसी पठानकोट रामवीर को भी मांग पत्र दे कर धांधलियों का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम धार कलां सौरभ अरोड़ा ने गांव राजपुरा में पहुंच कर बैराज बांध के लिए अधिगृहीत हुई भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर प्रभावित लोगों से भी बैठक की। संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने बताया कि एसडीएम ने गांव राजपुरा में पहुंच कर अधिगृहीत भूमि का निरीक्षण किया गया तथा शीध्र ही पूरी जांच करने का आश्वासन दिया। दयाल सिंह ने बताया कि बैराज बांध प्रशासन की मिलीभगत से कई अयोग्य लोगों को रोजगार दिया है, जिसका विरोध उनकी कमेटी कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव राजपुरा में ही 29 मरले के रकबे पर 17 लोगों की मुटेशन हुई है तथा उन सभी लोगों को बैराज बांध प्रशासन ने रोजगार भी दिया गया है, जबकि उनके उचित प्रभावित परिवारों की 75 प्रतिशत से अधिक भूमि बैराज बांध प्रशासन ने एक्वायर की है, परंतु उनके किसी भी आदमी को रोजगार नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैराज बांध प्रशासन के कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से उनके गरीब व प्रभावित परिवारों से रोजगार दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठे हैं, जिसकी जांच के लिए कुछ भी नहीं हो रहा है। औसती संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपने संघर्ष को और भी तेज करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर कमेटी प्रधान दयाल सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह, अर्जुन सिंह, नवजोत सिंह, ओंकार सिंह, गुरचंट सिंह, अरुण सिंह, स्वर्ण सिंह, बस्सन सिंह व अन्य उपस्थित थे। वहीं एसडीएम धार कलां सौरभ अरोड़ा ने बताया कि गांव राजपुरा में बैराज बांध प्रशासन द्वारा किसानों की अधिगृहीत हुई भूमि का सर्वेक्षण किया गया है तथा शीघ्र ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को साथ लेकर पूरी जांच करके रिपोर्ट डीसी पठानकोट को दी जाएगी।
फोटो:-7-गांव राजपुरा में जांच करने पहुंचे एसडीएम सौरभ अरोड़ा।