फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की गला घोंटकर हत्या मामले में नामजद युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को फंदे पर लटकाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कोटकपूरा(फरीदकोट)। थाना सदर पुलिस ने गांव वाडा दराका में बहन को विदेश जाने के लिए 17 लाख रुपये देने की तैयारी से खफा पिता की हत्या करने के मामले में नामजद युवक लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने कत्ल को छिपाने के लिए इसे आत्महत्या का रूप दे दिया था और बिना पोस्टमार्टम के ही पिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन थाना सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और अब उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव वाडा दराका निवासी सिकंदर सिंह उर्फ राणा अपनी बेटी को कनाडा भेजना चाहता था और इसके लिए वह 17 लाख रुपये देने को तैयार हो गया था। लेकिन उसका बेटा लखविंदर सिंह अपने पिता के इस निर्णय से सहमत नहीं था। इसके चलते दोनों में झगड़ा चल रहा था कि अचानक 1 अप्रैल को सिकंदर सिंह की लाश उसके ही घर में पंखे से लटकी मिली। इसके बाद लखविंदर सिंह ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और इसे आत्महत्या दिखाते हुए बदनामी के डर से बचने का बहाना बनाकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें