पशु क्रूरता मामले में 2 लोग नामजद, 1 गिरफ्तार
गुरदासपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, 5 पशु बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना तारागढ़ की पुलिस ने पशु क्रूरता मामले में 2 लोगों को नामजद किया है। आरोपियों ने गाड़ी में 5 पशुओं को बुरी तरह से बांधा था। आरोपियों की पहचान बटाला के सनैया निवासी विलसन मसीह और दोरागंला गुरदासपुर निवासी दौलत मसीह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि बेगोवाल के जामनू चौक में नाका लगाया था। गाड़ी को रोक कर चैक किया तो उसमें से 5 पशु मिले। जिन्हें बुरी तरह से जकड़ कर बांधा गया था। आरोपियों ने बताया कि वह उन्हें बटाला ले जा रहे थे। एएसआई ने बताया कि मामले में गाड़ी चला रहे विलसन मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दौलत मसीह मौका पाकर फरार हो गया।