फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने के आरोप में 4 महिलाओं समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में 4 महिलाओं समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने 6 महीने बाद दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लड़ाई के मामले में 10 लोगों को नामजद किया है। पीड़ित पक्ष ने 25 जून को मारपीट किए जाने की शिकायत दी थी। पुलिस का तर्क है कि इन 6 महीनों के दौरान दोनों पक्षों के गणमान्य मामले को राजीनामे से सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, नहीं सुलझने पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता गांव बड़ोई के मोहल्ला जोगियां निवासी किरण देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी रिहायश वाली गली महज 11 फुट है, रोजाना उनकी गली में बच्चों को लेने के लिए ऑटो आता है। लेकिन पड़ोसी भारत भूषण ने जानबूझ कर गली में कार खड़ी कर दी। जिससे ऑटो गली में नहीं घुस पाया। जब उसके पति जगजीत सिंह ने भारत भूषण को कार हटाने को कहा तो भारत भूषण ने झगड़ा शुरू कर दिया। मारपीट की शिकायत करने उसके पति थाना शाहपुरकंडी गए तो पीछे से भारत भूषण, ओम प्रकाश, शुभम, अर्जुन सिंह, सोम राज, सन्नी, ऊषा देवी, सीमा देवी, रानी देवी, जीवन सभी निवासी बड़ोई ने घर आकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें और उनके भाइयों को काफी चोटें आईं। जांच अधिकारी एसआई सोहेल ने बताया कि दोनों पार्टियों में राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन पीड़ित पक्ष ने राजीनामे से इंकार कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके चलते 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें