फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 किलो अफीम सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात पुलिस ने 5 किलो अफीम समेत दो को दबोचा
विज्ञापन

जालंधर। देहात पुलिस ने तस्करी करने वाले दो आरोपियों को काबू कर उनके पास से 5 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है। एसएसपी देहाती नवजोत माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 के इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह गिल कीटीम ने गांव चक्क कलां, नकोदर से कुलदीप सिंह उर्फ बाबा वासी लुधियाना औरराम बहादुर वासी यूपी को गिरफ्तार करके उनके पास से 5 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों की स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। जांच में सामने आया कि राम बहादुर झारखंड से अफीम लाकर कुलदीप सिंह के जरिये जालंधर व लुधियाना के इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ कईथानों में लूटपाट, डकैती, चोरी, तस्करी के करीब 24 मामले दर्ज हैं, जिसमें से एक मामले में कुलदीप को 10 वर्ष सजा भी हो चुकी है। आरोपी राम बहादुर पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें