फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकाम के जेई को साथी सहित रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम का जेई साथी समेत रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
एक बिजली उपभोक्ता की शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम के जेई को साथी सहित रिश्वत लेते हुए काबू किया है।
एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि उन्हें परमजीत नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि मुकुंदपुर सब-डिवीजन का जेई उनके घर में मीटर कनेक्शन लगाने के लिए 9000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। परमजीत ने यह भी कहा कि जेई से आठ हजार रुपये में बात तय हो गई है। शिकायत के बाद विजिलेंस विभाग ने परमजीत को रंग लगे नोट दिए व जेई को देने के लिए कहा। जैसे ही परमजीत ने जेई को रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे काबू कर लिया। विजिलेंस विभाग ने जेई के साथी को भी काबू किया है। आरोपी की पहचान जसविंदर कुमार निवासी गांव गढ़ी एसबीएस नगर व जोगा आनंद के रूप में हुई है। एसएसपी विजिलेंस ने लोगों से अपील की कि अगर कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी काम करने के बदले में रुपये की मांग करता है तो वह विजिलेंस से संपर्क करें ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें