अधेड़ ने 80 साल की वृद्धा से किया दुराचार
महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में दाखिल
पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
एक 55 वर्षीय नशेड़ी व्यक्ति 80 साल की वृद्धा जो मानसिक रोगी है उन्हें बाइक पर बैठाकर नहर के किनारे ले गया और दुराचार किया। तलाश करते हुए महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता को गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत एक गांव में 17 मार्च की रात को हुई थी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने वीरवार को पीड़िता की बहू के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की बहू ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार किसी कामकाज के लिए गुरुहरसहाए थाने में गया था। उनकी सास घर पर अकेली थी, जो मानसिक रोगी हैं। जब देर शाम घर लौटे तो देखा सास घर पर नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी रमन कुमार (55) उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर नहर की तरफ गया है। परिजन तलाश करते हुए नहर के पास पहुंचे तो आरोपी सास के साथ दुराचार कर रहा था। उन्हें देखकर वह वहां से भाग गया। गंभीर हालत में सास को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी रमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल सब-इंस्पेक्टर शिमला रानी कर रही है। शिमला रानी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।