फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से मोबाइल फोन मिलने पर कैदी व हवालाती समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से मोबाइल मिलने पर तीन नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल प्रशासन ने एक कैदी और एक हवालाती से मोबाइल फोन समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया था। डिप्टी जेल अधीक्षक की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद वीरवार को दोनों के अलावा गांव पंजगराईं निवासी गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरदेव पर आरोप है कि वह कैदियों से संपर्क में रहते हुए उनका सामान जेल के बाहर से अंदर फेंकने का काम करता था। इस काम के बदले उसे 30 हजार रुपये प्रति महीना मिलते थे।
विज्ञापन

डिप्टी जेल अधीक्षक ने बताया कि 29 नवंबर को जेल प्रशासन ने कैदी लवप्रीत सिंह उर्फ डिंपी और हवालाती सलीम मसीह से वर्जित सामान और एक मोबाइल फोन बरामद किया। यह सामान पंजगराईं के गुरदेव सिंह ने जेल के बाहर से अंदर फेंका था। इस शिकायत पर जांच के बाद जिला पुलिस ने डीए लीगल की राय ली। इसके आधार पर कैदी लवप्रीत सिंह व हवालाती सलीम मसीह और गुरदेव सिंह पंजगराई के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें