हुक्का बार पर पुलिस की दबिश
जालंधर। शिवसेना समाजवादी के नेता नरिंदर थापर की शिकायत पर पुलिस ने बस स्टैंड के पास स्थित अरेबिक हुक्का बार में दबिश दी। पुलिस ने वहां से पांच युवकों को हिरासत में लिया है। थापर के मुताबिक जब वे पुलिस के साथ पहुंचे तो पांचों युवक अंदर हुक्का पी रहे थे। उस हुक्के में नशा था या नहीं, इसका पता जांच के बाद पता चलेगा। इसके लिए पुुलिस ने सेहत विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल भरवा दिण् हैं।