देह व्यापार के आरोप में 5 गिरफ्तार
फरीदकोट। थाना कोतवाली पुलिस ने गुरु तेग बहादुर नगर के एक घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे को बेनकाब करते हुए संचालिका समेत पांच आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि गुरु तेग बहादुर नगर में एक महिला अपने पति के साथ मिलकर किराए के घर में देह व्यापार का अड्डा चला रही है। यहां पर बाहर से महिलाओं व पुरुषों को बुलाकर पैसे लेकर जगह उपलब्ध करवाई जाती है। इस पर प डीएसपी की अगुवाई में छापा मारकर मंडी लक्खेवाली (मुक्तसर) निवासी एक युवती, फरीदकोट निवासी गुरचरण सिंह व राजसिंह, अड्डा संचालिका व उसके पति जगदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया।