फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवेली ग्रुप के मालिक की भाभी पर जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हवेली ग्रुप के मालिक की भाभी पर जानलेवा हमला, गंभीर
विज्ञापन

लूट की नीयत से घर में घुसे नौकर ने की वारदात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
फगवाड़ा हाईवे पर पड़ते हवेली ग्रुप के मालिक सतीश जैन की भाभी सुनीता जैन पर शनिवार रात को उनके नौकर ने जानलेवा हमला कर दिया। वह लूट की नीयत से घर में घुसा था। सुनीता जैन की हालत नाजुक बनी हुई है, वह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। थाना सात डिवीजन की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सतीश जैन के बड़े भाई अजीत जैन छोटी बारादरी के इलाके में रहते हैं। अजीत जैन का कोल्ड स्टोर का काम है। सतीश जैन ने कहा कि उनके भाई के घर में बीते दो सालों से यूपी का रहने वाला अशोक नौकर था। वह शनिवार शाम को ही छुट्टी लेकर गया था। शनिवार देर रात को ही वह घर में लूट की नीयत से घुसा। इस दौरान उनकी भाभी सुनीता जैन की नींद खुल गई तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। नौकर ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। भाभी पर हुए हमले की वजह से उनकी हालत काफी गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। नौकर ने चाकू और कांच के टुकड़ों से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौकर ने बैग में पैसे और जेवर डाल लिए थे, लेकिन बैग को साथ नहीं लेकर जा सका। सतीश जैन का कहना है कि घटना के बाद मौके पर सीनियर अधिकारी नहीं पहुंचे। आशंका है कि अशोक के साथ कुछ साथी थे, इसकी जांच जारी है। थाना सात के प्रभारी कुंवर विजय पाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी नौकर अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें