फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार देर शाम हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। फाजिल्का रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार देर शाम एक अज्ञात ट्राला की टक्कर से बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। ट्राला चालक घटनास्थल के कुछ दूर आगे ट्राला छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार फाजिल्का रोड स्थित गांव घल्लू निवासी कालूराम (30) पुत्र भागाराम अपने साथी सुभाष पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव खिप्पांवाली के साथ मजदूरी करके बाइक से अपने गांव जा रहे थे। वह रेलवे ओवर ब्रिज पर खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवर टेक करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी। मामले की सूचना मिलते ही दोनों ही गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना खुईखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 वर्ष से नहीं जली ब्रिज की स्ट्रीट लाइटें
शनिवार रात जिस ओवर ब्रिज पर ट्राला की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है उसको बने 10 वर्ष बीत चुके हैं। पुल शुरू होने के बाद अब तक इसकी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलाई गई। रात के समय इस ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार देर रात हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों का कहना था कि अगर यह स्ट्रीट लाइटें जल रही होती तो इस घटना से बचाव किया जा सकता था। क्षेत्र के लोगों की ओर से लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड से बार-बार मांग करने पर भी इसकी लाइटें नहीं जलाई गई। इससे रात के समय यहां पर आए दिन जानलेवा हादसे होते हैं।

इस सामचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें