फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते कार से बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत
विज्ञापन

छोटा भाई घायल, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। क्षेत्र के जीरा गेट के पास रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी कार से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार दो भाइयों में से बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मुनीश वासी जनता नगर फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने बड़े भाई लव भट्टी (23) के साथ बाइक पर छावनी से रेलवे भर्ती संबंधी फार्म लेकर घर लौट रहे थे। शहर के बगदादी गेट के पास उनकी किसी बात को लेकर आरोपी सिमरजीत सिंह वासी सरदार कालोनी फिरोजपुर शहर के साथ बहस हो गई। उसी दौरान उनका मामा जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंच गया। उन्हें समझाकर वहां से घर भेज दिया। जैसे ही वह जीरा गेट के पास पहुंचे कि आरोपी सिमरजीत सिंह ने रंजिश के चलते अपनी कार लाकर उनकी बाइक में टक्कर मारी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया। राहगीर उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बड़े भाई लव भट्टी की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मुनीश के बयान पर आरोपी सिमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई जसबीर सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें