शोरूम से लाखों के मोबाइल फोन चोरी
जालंधर। नकोदर रोड पर पुराने लाल रत्न सिनेमा के पास स्थित तारंग मोबाइल हब पर रविवार देर रात को चोर घुस गए। चोर वहां से करीब 15 मोबाइल फोन और असेसरी चुरा ले गए, जिनकी कीमत लाखों रुये में बताई गई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने कहा कि सोमवार सुबह जब शोरूम पर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। शोरूम से एप्पल व अन्य कंपनियों के मोबाइल गायब थे। दुकान में हुई की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं। इससे पहले चोरों ने फगवाड़ा गेट स्थित मोबाइल शोरूम पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।