फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 3

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन, शराब समेत दो आरोपी काबू
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 38050 लीटर अवैध शराब और हेरोइन समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, पांच भागने में कामयाब हो गए। थाना गुरुहरसहाए, मक्खू व सदर पुलिस ने शनिवार सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर पुलिस ने सीमांत गांव चांदी वाला में छापामारी कर 12 ट्रम में भरी 18000 लीटर और ट्यूबों में भरी 20000 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को देख कर आरोपी फरार हो गए। थाना सदरपुलिस ने काला सिंह, हरबंस सिंह, पप्पू व गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुहरसहाए पुलिस ने गांव पेट्रोल पंप के पास से पचास लीटर अवैध शराब पकड़ी है, पुलिस ने विक्की वासी गांव लैपो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। गुरुहरसहाए पुलिस ने बस्ती डेरियां वाली के पास से राहुल वासी उतला वोहड़ा को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल के सब इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने मक्खू के गांव पधरी के पास से बोहड़ सिंह को तीस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें