फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को ब्लैकमेल करने वाले छह आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के एटीएम से आरोपियों ने निकाले साठ हजार रुपये
विज्ञापन

व्यक्ति को ब्लैकमेल करने वाले 6 आरोपियों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव डोगरा वाली ढाणी पर राजस्थान नरमा चुगने को जाने के लिए एक कैंटर चालक को बुलाकर एक महिला ने अपने साथियों की मद्द से उसके कपड़े उतारे और उसकी वीडियो तैयार कर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उससे हजारों रुपये ठगे। यही नहीं आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड, कैंटर की आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस भी ले लिया। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच कर रहे एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित जंगीर सिंह पुत्र बिशन सिंह वासी कनलां वाले झुग्गे ने शिकायत में कहा कि उसके पास छोटा हाथी है। उसे प्रेम लता उर्फ पूजा रानी ने फोन किया कि नरमा चुगने के लिए राजस्थान जाना है, उसके घर आ जाए। वह उसके घर चला गया तो वहां एक महिला बैठी थी जिसने कहा कि कितना किराया वसूलोगे। उसी समय तीन व्यक्ति व एक महिला आ गई जो उसके साथ मारपीट करने लगे व उसके कपड़े जबरदस्ती उतरवाकर उसकी वीडियो तैयार कर ली। आरोपी उससे एक लाख रुपये की मांग करने लगे और नहीं देने पर वीडियो नेट पर डालने की धमकी दी। यही नहीं झूठा बलात्कार का परचा दर्ज कराने की धमकी दी। बदनामी के भय से जंगीर ने उन्हें 7000 रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसका एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, कैंटर की आरसी लेकर रख ली और खाते से 40 हजार रुपये और 10 हजार रुपये निकाल लिए। जंगीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एक गैंग बनाया हुआ है जो आम लोगों को शिकार बनाते हैं। जिसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी पुलिस ने आरोपी महिला प्रेम लता उर्फ पूजा पत्नी प्यारा सिंह वासी ढाणी डोगरा वाली जलालाबाद, हरजीत सिंह उर्फ बहादुर पुत्र डोगर सिंह वासी गोबिंद नगरी जलालाबाद, गुरमेल सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र मनजीत सिंह वासी खैरे के हिठाड़ थाना अमीरखास, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र हरबंस सिंह वासी चक्क सुखेरा उर्फ छोटा सिद्धूवाला को काबू कर लिया है जबकि लालो बाई पत्नी फुम्मन सिंह वासी कोटूवाला, अमन पत्नी बूटा सिंह वासी मोहकम वाली वांअ मुक्तसर रोड जलालाबाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें