फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पर आठ-दस अज्ञात युवकों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कपूरथला। थाना सिटी के तहत जलौखाना के मुख्य चौक पर दिनदहाड़े 8-10 हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की दो उंगलियां काट डालीं। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में जालंधर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सागर कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी हाथीखाना ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर गया। फिर घर से चार बजे के करीब निजी सामान लेने के लिए बाइक से निकला। जब वह जलौखाना के मुख्य चौक पर पहुंचा तो पुरानी रंजिश के तहत पहले से ही 4 बाइक पर सवार 8-10 युवक जलौखाना चौक में मौजूद थे। उन युवकों ने उसे देखते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए जब उसने अपने हाथ आगे किए तो एक युवक ने तेजधार हथियार से उसके हाथों की उंगलियां काट दीं। घटना की सूचना थाना सिटी की पुलिस को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें