दो किलो चूरापोस्त समेत आरोपी काबू
जालंधर। थाना भोगपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दोे किलो चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरदयाल निवासी गांव जगरांव के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी गुरदयाल काले रंग का बैग लेकर आ रहा था। शक के आधार पर उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से 2 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।