नशीली गोलियों समेत एक काबू
फिरोजपुर। थाना ममदोट पुलिस ने गांव रहीमेके उताड़ में नहर पुल के पास से नशीली गोलियों समेेत आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गुरदीप सिंह निवासी छांगा खुर्द के तौर पर हुई है। आरोपी के पास से 385 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने नारकोटिक्स सेल के एएसआई प्यारा सिंह के बयान पर आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।