बाइक सवारों लुटेरों ने लूटे 1.33 लाख
कपूरथला। मोहल्ला प्रीत नगर में दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो युवक महिला से 1.33 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब सवा एक बजे की है। वारदात एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना सिटी की पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में लखविंदर कौर पत्नी गुरदीप सिंह निवासी गली नंबर 3 प्रीत नगर ने बताया कि वह और बलजीत कौर पत्नी सुखविंदरपाल सिंह निवासी ब्लाक ए प्रीत नगर गुरुद्वारा साहिब प्रीत नगर की सुखमणि सोसायटी की सदस्य है। सोसायटी में करीब 20 महिलाएं हैं, जो कीर्तन करती हैं और कीर्तन के दौरान एकत्रित होने वाली चढ़ावे की रकम गुरुद्वारा साहिब के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करातीं हैं। उन दोनों के नाम पर एकत्रित रकम की बैंक में एफडी हैं।
शनिवार की दोपहर को वह दोनों बैंक से एफडी तुड़वाकर 1 लाख 33 हजार 500 रुपये बैग में डालकर वापस घर आ रही थी। ब्लाक ए प्रीत नगर में नारायण सिंह के घर के पास पबाइक पर सवार होकर दो युवकउसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। चालक ने हेलमेट पहन रखा था। बैग छीनने वाले युवक को सामने आने पर पहचान सकती है। यह पूरा वाक्या पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने मकेस दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।