एजेंट को लूटने के आरोप में एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
परागपुर में पड़ते केएफसी के कलेेक्शन एजेंट से 11 लाख की लूट मामले को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रूपचंद निवासी नंगल करार खां के तौर पर हुई है। वहीं बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एसीपी सेंट्रल सतिंदर चड्डा ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रूपचंद ने चार युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। वह केएससी में खाने आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर कलेक्शन करने वाले किरणदीप को देखा और वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात करने से पहले वे रूटीन में केएफसी आते थे और कुछ न कुछ खाने के बाद चले जाते थे। उन्होंने कहा कि अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी चार को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।