फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन हत्यारोपी हवालाती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन हत्यारोपी हवालाती फरार
विज्ञापन

फरीदकोट। स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन यहां की केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार होने का मामला सामने आया है। फरार हुए आरोपी की पहचान बठिंडा के गांव घग्गा निवासी जसकरण सिंह पुत्र बूटा सिंह के रूप में हुई जिसे मोगा के थाना साउथ सिटी पुलिस ने 13 जून 2017 को दर्ज हत्या के मामले में दर्ज केस गिरफ्तार किया था और इन दिनों वह न्यायिक हिरासत के चलते फरीदकोट जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार बीमार होने से उसे बीती 7 अप्रैल को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया हुआ था, जहां से वह वीरवार रात करीब डेढ़ बजे हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मामले में जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर फरार हुए हवालाती समेत उसकी सुरक्षा में तैनात जेल कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है और हवालाती की तलाश में पुलिस पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें