फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता पर बेसबैट से हमला, लाइसेंसी रिवाल्वर से दौड़ाए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो नेता पर हमला, अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

जालंधर। शहर की मकसूदां मंडी में शुक्रवार को कुछ युवकों ने भाजयुमो नेता मोनू पुरी पर बेसबाल बैट से अचानक हमला कर दिया। खुद को किसी तरह से संभालते हुए मोनू पुरी ने समय रहते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली तो हमलावर फरार हो गए। पुरी मकसूदां मंडी में अपने दुकान में बैठे थे। इस दौरान कुछ युवक आए और कहा कि लंगर के लिए फ्रूट खरीदना हैं। वह एक्टिवा पर सवार होकर फ्रूट दिलवाने के लिए मंडी की तरफ ले गए। इस दौरान पीछे से एक कार भी आर रही थी, उसमें भी कुछ युवक बैठे हुए थे। रास्ते में ही युवकों ने भाजयुमो नेता पर बेसबाल बैट से हमला कर दिया। उन्होंने खुद को संभाला और अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। इस पर हमलावर फरार हो गए। हमलावरों के बारे अभी पता नहीं चला है। पुलिस मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें